कमर के निचले हिस्से में दर्द होने का कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 10:14

कमर दर्द के कारण — Back Pain Reason in Hindi

कमर दर्द कई कारणों (reason of back pain in hindi) से होता है। अगर इसके कारणों को ध्यान में रखकर कुछ सावधानियां बरती जाएं तो इसे आसानी से रोका जा सकता है। कमर दर्द के मुख्य कारणों में निम्नलिखित शामिल हैं:-

तनाव से कमर दर्द हो सकता है
मॉडर्न टेक्नोलॉजी कमर दर्द का कारण बन सकता है
नरम गद्दे पर सोने से कमर में दर्द हो सकता है
अधिक समय तक हाई हील पहनने से कमर दर्द होता है
वजन बढ़ने या मोटापे से कमर दर्द होता है
शरीर में कैल्शियम की कमी से कमर दर्द होता है
लंबे समय तक एक जगह बैठने से कमर दर्द होता है
निष्क्रिय जीवनशैली जीने से कमर दर्द होता है
मांसपेशियों का तालमेल बिगड़ने से कमर दर्द होता है
डिस्क में गड़बड़ी के कारण कमर में दर्द होता है
गंभीर बीमारियों के कारण कमर दर्द होता है
गैस के कारण कमर में दर्द

01. तनाव से कमर दर्द हो सकता है —

विशेषज्ञों का मानना है कि तनाव कमर दर्द (पीठ के निचले हिस्से में दर्द) का मुख्य कारण हो सकता है। जब आप तनाव में होते हैं तो आपकी मांसपेशियां अकड़ जाती हैं। ऐसे में पीठ की मांसपेशियों के अकड़ने पर (back pain kyu hota hai in hindi) आपकी कमर यानि पीठ के नीचले हिस्से में दर्द होता है।

अगर आप किसी कारण हमेशा तनाव में रहते हैं तो आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है। इस परेशानी से बचने के लिए आपको तनाव से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए।

02. मॉडर्न टेक्नोलॉजी कमर दर्द का कारण बन सकता है —

आज आप टेक्नोलॉजी से घिरे हुए हैं। बिना मोबाईल या लैपटॉप के कोई भी काम करना या अपना जीवन बिताना काफी मुश्किल है। आवश्यकतानुसार मोबाईल या लैपटॉप का इस्तेमाल करना ठीक है, लेकिन लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर इसपर समय बिताने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है।

रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ने और आपके बैठने का पोस्चर खराब होने के कारण कमर के नीचे (Kamar Ke Niche Dard) दर्द होता है। इससे बचने के लिए आपको अपने पोस्चर का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही साथ, यह कोशिश होनी चाहिए कि आप हर एक घंटे के बाद कुछ मिनट के लिए ब्रेक लेकर टहलें।

03. नरम गद्दे पर सोने से कमर में दर्द हो सकता है

कई बार बहुत नरम गद्दे पर सोने से पीठ की मांसपेशियां में खिंचाव पैदा होता है जिसके कारण कमर में दर्द हो सकता है। अगर आप नरम गद्दे पर सोते हैं तो आपको इसका विकल्प ढूँढना चाहिए।

04. अधिक समय तक हाई हील पहनने से कमर दर्द होता है

अधिक समय तक हाई हील पहनना भी कमर दर्द का कारण बन सकता है। अगर आप कमर या पीठ दर्द से परेशान हैं तो आपको कुछ दिनों के लिए हाई हील सैंडल नहीं पहनना चाहिए। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है।

05. वजन बढ़ने या मोटापे से कमर दर्द होता है

वजन बढ़ने या मोटापा के कारण कई तरह की बीमारियां और समस्याएं पैदा होती हैं, कमर में दर्द होना भी उन्हीं में से एक है। वजन बढ़ने के कारण रीढ़ की हड्डी पर अधिक भार पड़ता है जिसके कारण कमर दर्द होता है।

06. शरीर में कैल्शियम की कमी से कमर दर्द होता है

डॉक्टर का कहना है कि शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण कमर दर्द की शिकायत होती है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से परामर्श करने के बाद कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।

07. लंबे समय तक एक जगह बैठने से कमर दर्द होता है

लंबे समय तक एक ही जगह बैठने के कारण भी कमर दर्द की समस्या पैदा होती है। अगर एक जगह लंबे समय तक बैठने के कारण आपके कमर में दर्द होता है तो आपको थोड़े-थोड़े समय पर ब्रेक लेना चाहिए।

08. निष्क्रिय जीवनशैली जीने से कमर दर्द होता है

निष्क्रिय जीवनशैली जीने के कारण आधी से ज्यादा बीमारियां पैदा होती हैं। अगर आप सक्रीय जीवनशैली अपना लें तो आधे से ज्यादा बीमारियां पैदा नहीं होगीं और जो पैदा हो चुकी हैं वो दूर हो जाएंगी। निष्क्रिय जीवन जीने से शरीर की मांसपेशियां अकड़ जाती हैं। नतीजतन, कमर दर्द की शिकायत पैदा होती है।

09. मांसपेशियों का तालमेल बिगड़ने से कमर दर्द होता है

आपके शरीर में लगभग 600 मांसपेशियां हैं और सभी एक दूसरे से जुडी हुई हैं। किसी एक मांसपेशी में समस्या पैदा होने पर वह दूसरी मांसपेशियों को प्रभावित करती है। यही कारण है कि हैमस्ट्रिंग्स में तनाव या पेट की मांसपेशियां कजोर होने पर कमर में दर्द होता है।

10. डिस्क में गड़बड़ी के कारण कमर में दर्द होता है

रीढ़ की हड्डी के बीच डिस्क मौजूद होता है जो रीढ़ में चोट या झटका लगने से रोकता है। लेकिन गलत पोस्चर में बैठने या किसी कारण इसमें गड़बड़ी आती है तो कमर दर्द की समस्या पैदा होती है। यही कारण है कि डॉक्टर हमेशा सही पोस्चर में बैठने का सुझाव देते हैं।

11. गंभीर बीमारियों के कारण कमर दर्द होता है

कई बार कमर दर्द का कारण कुछ गंभीर बीमारियां जैसे कि किडनी इंफेक्शन, अल्सर या पैन्क्रियाटाइटिस, रीढ़ की हड्डी का इंफेक्शन और ऑस्टियोमाइलाइटिस आदि भी हो सकती हैं। यही कारण है कि कमर दर्द होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर इसके सटीक कारण की पुष्टि करनी चाहिए।

इन सबके अलावा भी कमर दर्द के दूसरे अन्य कारण हो सकते हैं। डॉक्टर लक्षणों और जांच की मदद से इसके सटीक कारण की पुष्टि करते हैं। उसके बाद, इलाज की प्रक्रिया शुरू होती है।

12. गैस के कारण कमर में दर्द

कई बार गैस के कारण भी कमर में दर्द होता है। अगर आपके कमर दर्द का कारण गैस है तो डॉक्टर से परामर्श करने के बाद गैस की दवा का सेवन कर सकते हैं। सुबह खाली पेट हल्का गर्म पानी पीने से गैस यानी कब्ज की समस्या दूर होती है। आप इस उपाय को भी आजमा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info